ग्लोबल बैंकिंग संकट की आशंका से बढ़ी सेफ हैवन मांग


सोने और चांदी की कीमतों में पछले सप्ताह ग्लोबल बैंको में संकट बढ़ने के कारण, हैवन डिमांड देखि गई। एमसीएक्स में सोना पिछले सप्ताह 3.8 प्रतिशत तेज़ हो कर 58250 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तरों पर रहा, जबकि चांदी वायदा सप्ताह में 7 प्रतिशत तेज़ हो कर 67200 रुपये प्रति किलो पर रहा। बैंकिंग संकट की आशंकाओं और मौद्रिक नीति पर अनिश्चितता ने कीमती धातुओं की सुरक्षित आश्रय अपील को बढ़ाया है। अमेरिका सिलिकॉन वैली बैंक दिवालिया होने के बाद स्विस बैंक क्रेडिट सुइस भी वित्तीय संकट का सामना कर रही है। हालांकि, क्रेडिट सुइस को मदद मिलने, और यूरोपियन सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कीमती धातुओं में पिछले सप्ताह के अंत मे मुनाफा वसूली रही। बैंकिंग संकट के चलते निवेशकों को उम्मीद है की फेड मौद्रिक नीति पर नरमी रखेगा। फेड के दर-वृद्धि चक्र में किसी भी रुकावट से सोने को फायदा होगा और डॉलर के मुकाबले सोने की मांग बढ़ेगी, और गैर-उपज वाली संपत्ति रखने की अवसर लागत भी कम रहेगी। बैंकिंग संकट और ब्याज दर बढ़ोतरी पर अनिश्चितता कीमती धातुओं को सपोर्ट कर रही है। हालांकि, मुद्रास्फीति स्थिर रहने के कारण फेड मौद्रिक नीति पर कठोर रह सकता है। मार्च में होने वाली फेड की बैठक पर निवेशकों की नज़रे रहेंगी जिसमे ब्याज दर बढ़ोतरी कितनी होगी, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

इस सप्ताह के आर्थिक आंकड़े कीमती धातुओं के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे जिसमे फेड की बैठक, ब्रिटैन की मॉनेटरी पॉलिसी और यूरोप के मैन्युफैक्चरिंग आंकड़े शामिल है।

 

तकनिकी विश्लेषण :






इस सप्ताह कीमती धातुओं के भाव में अस्थिरता रहने की सम्भावना है। सोने में सपोर्ट 57000 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 59000 रुपये पर है। चांदी में सपोर्ट 65400 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 69000 रुपये पर है।
बुलियन, कमोडिटी, बेस मेटल्स, एग्रीकल्चरल कमोडिटीज से जुडी हुई एक्सपर्ट रेकमेंडेशन्स के लिए आज ही स्वस्तिका में अपना फ्री डीमैट अकाउंट खोले

Comments

Popular posts from this blog

Understanding Bond Futures

Concord Biotech IPO: Issue Details, Latest GMP, and Price

Understanding LTP in the Share Market